बागेश्वर। तीन दिन पहले बागेश्वर कांडा मोटर मार्ग छतीना बैंड के निकट एक दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन के आज तक सड़क से न हटाने दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। अब तक ना पुलिस ने और ना ही प्रशासन ने वाहन को रोड से हटाने की कोशिश की। इस मार्ग से रोज गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पिछले तीन दिन से आधी रोड पर खड़ा है । छोटे बड़े वाहन बमुश्किल ही निकल पा रहे हैं । एक तो वाहन बिल्कुल मोड़ पर है जिसे दुर्घटना का भय बना हुआ है ।वहीं इस मामले में आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल का कहना है कि उक्त वाहन को हटाने का काम पुलिस का है । उन्होंने ने पुलिस को जानकारी देने की बात कही।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


