HomeUttarakhandDehradunदेहरादून : विधायक राजेश शुक्ला ने दी नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत...

देहरादून : विधायक राजेश शुक्ला ने दी नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को बधाई

देहरादून। विधायक राजेश शुक्ला ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रदेश में नई ऊर्जा का संचार होगा। विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। कहा कि तीरथ सिंह रावत बाल्य काल से स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष, भाजपा के संगठन अध्यक्ष, उत्तराखंड सरकार के शिक्षा मंत्री एवं मौजूदा सांसद रहे। कहा कि जुझारू नेता की कर्मठता और कार्यकर्ताओं से निकटता के कारण ही उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है। इतने लंबे समय से राजनीतिक कार्यकाल में इनकी निर्विवाद छवि रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि 2022 में भाजपा सरकार भारतीय जनता पार्टी पुनः इनके निर्विवाद एवं कर्मठता छवि के नाते प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। विधायक शुक्ला ने तीरथ सिंह रावत को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री नियुक्त होने पर शुभकामनाएं दीं एवं कहा प्रदेश में फिर बीजेपी की सरकार बनेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments