हल्द्वानी (School News) : नैनीताल जिले में कल 23 अगस्त को स्कूलों की छुट्टी

0
School News : नैनीताल जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम वंदना का आदेश

हल्द्वानी समाचार (School News) | उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर जिलों में 23 और 24 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया हैं। इसी के चलते जिलाधिकारी वंदना (DM Vandana) ने कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में कल 23 अगस्त को अवकाश घोषित किया हैं। यानी कल बुधवार को जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। खबर जारी है…


ADVERTISEMENTS

जारी आदेश के मुताबिक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के द्वारा दिनांक 22 अगस्त 2023 को सायं 6 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 23 अगस्त 2023 से 24 अगस्त 2023 तक जनपद नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गई हैं, साथ ही वर्तमान समय में जनपद के समस्त (पर्वतीय एवं मैदानी) क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा हो रही है जिसके फलस्वरूप नदियों / नालों / गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की सम्भावना है। School News

तत्क्रम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर दिनांक 23.08.2023 (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में 01 दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये जाते हैं। खबर जारी है…

अतः मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनांक 23.08.2023 (बुधवार) को जनपद नैनीताल क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाएं ) एवं समस्त आगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। नीचे देखें आदेश… पल-पल की खबरों के लिए जुड़ें हमारे Whatsapp Group से Click Now कल स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में फिर जारी हुआ भारी बारिश का रेड अलर्ट- Click Now
कढ़ाई में इस तरह बनायें स्वादिष्ट वेज पुलाव Click Now
ADVERTISEMENTS