HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Braking: नाबालिग बालिका ने फंदा लगाकर दे डाली जान

Bageshwar Braking: नाबालिग बालिका ने फंदा लगाकर दे डाली जान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नीलेश्वर वार्ड में निवासी एक नाबालिग लड़की ने घर के एक कमरे में दुपट्टे से फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। यह बालिका 15 साल की बताई गई है।

ADVERTISEMENTSAd

परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतका के पिता केंद्रीय सुरक्षा बल में तैनात हैं। कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि नगर क्षेत्र के नीलेश्वर वार्ड में एक नाबालिक लड़की ने घर के अंदर ही अपने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। किशोरी अपनी मां और भाई के साथ में रहती थी।

नाबालिक का नाम आकांक्षा लोबियाल है, जिसकी उम्र 15 साल है। उन्होंने बताया कि शव को पंचनामे व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिया, हालांकि किशोरी ने फांसी क्यों लगाई, इसका स्पष्ट कारण पता नहीं हे सका है।

आकांक्षा द्वारा आत्महत्या कर लिये जाने की भनक लगते ही उसके कई सहपाठी मोर्चरी में पहुंचकर रोने लगी। पुलिस ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments