रामनगर। उत्तराखंड वन विकास निगम ने दाबका नदी में खनन का कार्य सुचारू किया गया। इस अवसर पर रामनगर विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने खनन का शुभारंभ फीता काटकर किया। पंडित भोला दत्त चौबे ने मंत्रोचार कर खनन कार्य शुभारंभ करवाया। इस अवसर पर उत्तराखंड वन विकास निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक बीडी हरबोला, डी एल एम धीरेंद्र चंद बिष्ट, वन क्षेत्राधिकारी संतोष पन्त, सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत, किशोरी लाल, कमल पांडे, दिनेश मेहरा, विरेन्द्र रावत, भगीरथ लाल चौधरी हेमचंद्र, जोशी सहित भारी संख्या में खनन व्यवसाई उपस्थित थे।