ग्राम प्रधान मल्ला वर्धा भुवन महरा ने बेतालघाट क्षेत्र में चल रहे कथित अवैध खनन के खिलाफ एक बार फिर आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी सहित समस्त अधिकारियों से इस अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगया है कि बेतालघाट की जमीन लुट रही है और यहां बेखौफ माफिया राज हावी हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोसी नदी में लगातार चल रहे खनन कार्य से विशाल गढ्ढे हो गये, जिनमें पानी भर गया है। इसके बावजूद यह कारोबार धड़ल्ले से चल रहा हैं। उन्होंने कहा कि यह अवैध खनन से जुड़े लोग जिस तरह बेखौफ हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि यह सब शासन—प्रशासन की मिलीभगत से चल रहा है। यदि यही हाल रहा तो इस सबसे प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।