सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ अल्मोड़ा ने आज विख्यात समाजसेविका, लेखिका एवं राजनैतिक चितक हेलनकेलर की 142वीं जयन्ती कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मनाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रश्मि डसीला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दुर्गापाल ने हेलनकेलर के चित्र का माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। संगठन के महासचिव डीके जोशी ने कहा कि हमें हेलनकेलर के कार्यो से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर रश्मि डसीला, चन्द्रमणि भट्ट व दयाकृष्ण काण्डपाल ने विचार व्यक्त किये।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









