ग्वालियार । इंडियन एयरफोर्स का MiG-21 बायसन एयरक्राफ्ट बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। इसमें IAF के एक ग्रुप कैप्टन शहीद हो गए। हादसा एयरफोर्स के सेंट्रेल इंडिया बेस में उस समय हुआ, जब MiG-21 एयरक्राफ्ट कॉम्बेट ट्रेनिंग के लिए टेक ऑफ कर रहा था। हादसे में शहीद ग्रुप कैप्टन का नाम ए. गुप्ता बताया जा रहा है।
IAF ने इस हादसे के पीछे की वजह पता करने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (जांच) बैठा दी है। एयरफोर्स ने हादसे में शहीद कैप्टन ए गुप्ता के लिए संवेदना व्यक्त की है। IAF ने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक एयरक्राफ्ट एयरफोर्स के ग्वालियर बेस से उड़ान भर रहा था।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


