हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री के उस बयान का स्वागत करता है जिसमें उन्होंने कहा है कि पर्वतीय क्षेत्रों में प्राधिकरण अफसरों के कमाई के साधन बन गया था। जोशी ने कहा कि अब सीएम को ऐसे अधिकारियों के कार्यकाल की जांच करानी चाहिए और दोषी अधिकारियों को उनके किए की सजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यदि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी मुहिम चलाते हैं तो हम उनके प्रयासों की सराहना करेंगे। लेकिन सिर्फ दावे करके जमीनी कार्य न करने पर उनका विरोध भी किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


