अल्मोड़ा चैम्पियन लीग: रोमांचक रहा तीसरा मुकाबला, मेहरा स्पोर्ट्स U—25 जीती

0

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां चल रही अल्मोड़ा चैम्पियन लीग में आज तीसरा मुकाबला भी रोमांचक रहा। आज मेहरा स्पोर्ट्स U—25 ने जीत दर्ज की। रोमांचक मैच में आल राउंड प्रदर्शन के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया।


ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा चैंपियंस लीग में ग्रुप—ए का तीसरा मुकाबला आज मेहरा स्पोर्ट्स U-19 तथा मेहरा स्पोर्ट्स U—25 के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स U—25 ने निर्धारित 30 ओवरों में 08 विकेट खोकर 257 रन बनाए। इसमें अरविंद मेर ने 81 तथा कमलेश कुमार ने 82 रनो का योगदान दिया तथा सूरज व अमन ने 2—2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेहरा स्पोर्ट्स U-19 की टीम 240 रनो पर सिमट गई। कप्तान अमन बिष्ट ने 59, आशुतोष ने 58 तथा करन शैली ने 44 रनो का योगदान दिया। सूरज बिष्ट ने 4 व मोहित बिष्ट ने 3 विकेट लिये। लीग में मेहरा स्पोर्ट्स U—25 ने अपना लगातार दूसरा मुकाबला जीता। रोमांचक​ रहे मैच में अमन बिष्ट को उनके शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर चुना गया।

इस मौके पर हीरा कनवाल, आबिद अली खान, इरफान खान, देवेंद्र परिहार, प्रकाश जोशी, कृपाल बिष्ट, दक्ष मनराल, दीपक सतवाल, काव्या जोशी, मनोज सनवाल, लियाकत अली, संस्थापक कैलाश मेहरा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS