सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा जिले के सहायक भूलेख अधिकारी गणेश सिंह अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। सेवानिवृत्त होने पर नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में उन्हें स्टाफ द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर उनकी कार्यशैली की सराहना की गई और उनके दीर्घ व सुखी जीवन की कामना की गई। इस मौके पर श्री अधिकारी ने सभी का सहयोग के लिए आभार जताया।