HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर न्यूज : मेघा भट्ट ने दिया आजादी के अमृत महोत्सव पर...

बागेश्वर न्यूज : मेघा भट्ट ने दिया आजादी के अमृत महोत्सव पर सबसे अच्छा भाषण

  • राजकीय महाविद्यालय में आयोजित हुई प्रतियोगिता

गरुड़। सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में आजादी के अमृत महोत्सव पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।इस मौके पर मेघा भट्ट ने सबसे अच्छा भाषण दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो प्रेमलता कुमारी ने प्रतियोगिता की शुरुआत करते हुए महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और प्रेम के सिद्धांत को जीवन में उतारने को कहा। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ शिव प्रकाश राय ने आजादी के अमृत महोत्सव पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आजादी में गांधीजी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस मौके पर डॉ वीएस शर्मा, डॉ अवधेश तिवारी, डॉ करुणा मिश्र , डॉ लता आर्य, रेखा कुमारी आदि ने अपने विचार रखे।प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ हेम चंद्र दुबे और डॉ करुणा मिश्र थे। भाषण प्रतियोगिता में मेघा भट्ट ने प्रथम, सुमनलता ने द्वितीय और रुचि बोरा व निकिता मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम संयोजक रेखा कुमारी ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए सबका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments