बागेश्वर। पहाड़ मेें शराब का चलन दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। होटल ढाबों में पीना पिलाना आम बात हो गई है,पुलिस आये दिन इस पर कार्रवाई करते रहती है। लेकिन अब कोई परचून की दुकान को ही बार बना दे तो समझ से परे है। ऐसा ही एक मामला कांडा थाना क्षेत्र का है। कांडा पुलिस के अनुसार हेल्पलाईन नंबर पर सूचना मिली कि दोबारगाड़ गांव में एक व्यक्ति अपनी परचून की दुकान पर शराब परोस रहा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गांव में दबिष दी। दुकान स्वामी धन सिंह डोबाल पुत्र स्व.लछम सिंह निवासी दोबारगाड़ को रंगेहाथों शराब पिलाते पकड़ लिया गया। आरोपी की दुकान से 5 बोतल अंग्रेंजी शराब बरामद की गई।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर,आबकारी अधिनियम के अंर्तगत मामला दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




