Almora News: ‘मिशन हौसला’ और पुलिस के मीडिया सेल की मेहरबानी हुई, तो देहरादून, हल्द्वानी, बरेली से दवाईयां पहुंच गई अल्मोड़ा के दूर गांव, कोविड कर्फ्यू में मुश्किल में फंसे फरियादियों को मिली बड़ी राहत

1

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
कोरोनाकाल में विभिन्न माध्यमों से जनपद पुलिस की मीडिया सैल लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं फरियादियों का दुखड़ा सुनकर उनकी मदद के लिए द्वार खोल रही है। इसका ताजा उदाहरण ये है कि देहरादून, बरेली व हल्द्वानी से दवा मंगाकर पुलिस ने फरियादियों के दूर स्थित गांव तक पहुंचाई। जिससे मुश्किल में फंसे फरियादियों को पुलिस के ‘मिशन हौसला’ ने बड़ी राहत पहुंचाई।


ADVERTISEMENTS

हुआ यूं कि अल्मोड़ा पुलिस के मीडिया सैल को अलग—अलग जगहों से पंकज, राहुल एवं सिद्धार्थ नामक तीन फरियादियों ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए बताया कि उन्हें उनकी जीवन रक्षक अति आवश्यक दवाइयां कोविड कर्फ्यू के कारण उपलब्ध नहीं हो पा रही है और न ही वे दूर से इन्हें ला सकते हैं। फिर क्या था ‘मिशन हौसला’ की कृपादृष्टि शुरू हुई। मीडिया सैल की हेमा ऐठानी ने फरियादियों से दवा के संबंध में बात की और डाक्टर का पर्चा मंगवाया। उन्होंने यह दवाईयों स्थानीय बाजार से नहीं बल्कि बरेली के खुशलोक अस्पताल, सीएमआई अस्पताल देहरादून एवं हल्द्वानी से मंगवाई।

अल्मोड़ा में कोरोना की रफ्तार में लगा ब्रेक, आज मात्र 11 नए संक्रमित

इसके बाद एक फरियादी की दवा थाना सोमेश्वर भिजवाई। जो थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र बिष्ट द्वारा पंकज लोहनी तक पहुंचाई गई। इसे पहुंचाने के लिए सोमेश्वर थाना पुलिस सड़क से 5 किमी दूर पैदल पहुंची। इसके अलावा राहुल नामक ​फरियादी की दवा पुलिस सोमेश्वर क्षेत्र के अधूरिया गांव जाकर सुुपुर्द करके आई। तीसरे फरियादी सिद्धार्थ जोशी की न्यूरो संबंधी दवाईयां कांस्टेबल महेन्द्र एवं हेमन्त कुुमार फरियादी के घर पर उपलब्ध कराकर आई। इतना ही नहीं “मिशन हौसला” के तहत भविष्य में भी उन्हें पूर्ण मदद का भरोसा दिया। सभी फरियादियों ने मिशन हौसला की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Someshwar News: सूची से राशन कार्ड गायब होने और यूनिटें घटा देने के मामले ने पकड़ा तूल, ज्येष्ठ प्रमुख व ग्राम प्रधान संगठन ने डीएम से की शिकायत, जांच की मांग और आंदोलन की चेतावनी

Almora News : कोरोना महामारी से मरने वाले राज्य आंदोलकारियों के परिजनों को दें 10 लाख का मुआवजा, राज्य आंदोलनकारियों ने सीएम को भेजा ज्ञापन

Almora News: आशा वर्कर्स ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तहत उठाई सात सूत्रीय मांगें, पीएम व सीएम को भेजे ज्ञापन

Almora News: ‘हिटो पहाड़’ के बैनर तले समाजसेवी शुभम धर्मशक्त् के नेतृत्व में मदद को बढ़े हाथ, गांव—गांव निकल पड़ी युवा वा​लिंटियर्स की टीम, अल्मोड़ा के बीस गांवों में बांटी सामग्री और किया जागरूक

उत्तराखंड ब्रेकिंग : कोरोना की स्थिति में सुधार, आज मिले 2071 नए केस, 7051 मरीज हुए डिस्चार्ज

उत्तराखंड में सख्त हुए कोरोना कर्फ्यू के नियम, विस्तार से पढ़े Full SOP

Big Breaking : इंसान में पाया गया छिपकली व गिरगिट वाला येलो फंगस, ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद नई बला, देश में पहला मामला

Breaking: मुंबई में दुर्घटनाग्रस्त बार्ज में बागेश्वर जिले के दो युवक, एक का शव मिला और दूसरा लापता, अपने घर का इकलौता चिराग था मृतक

Uttarakhand : महिला जिसे समझ रही थी रिश्ते का भाई, वह साइबर ठग निकला, खाते से साफ हुए 70 हजार

Uttarakhand : प्रदेश में 01 जून तक बढ़ाया गया कोविड कर्फ़्यू , दुकानों की खुलने की अवधि बढ़ी, पढ़िये आदेश में क्या है नया….

कोरोना संक्रमित बागेश्वर के जिला समाज कल्याण अधिकारी का निधन, सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में ली अंतिम सांस

Breaking News : सभी अस्पतालों को हर दिन देने होंगे कोरोना से हो रही मौतों के आंकड़े, दोबारा जारी हुए सख्त निर्देश, बहुत देर से मिली 355 मौतों की डिटेल

राजस्थान के दो जिलों में लगभग 21 दिनों के भीतर 600 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमित, तीसरी लहर की दस्तक का अंदेशा, देश भर में आंकड़े जुटाने की जरूरत….

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें