HomeAccidentब्रेकिंग न्यूज : मैक्स खाई में पलटी, अल्मोड़ा की महिला की मौत,...

ब्रेकिंग न्यूज : मैक्स खाई में पलटी, अल्मोड़ा की महिला की मौत, तीन गम्भीर

हल्द्वानी। अल्मोड़ा के लमगड़ा से हल्द्वानी को आ रहा एक मैक्स वाहन पहाड़पानी चौरलेख के मध्य अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिसमें सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। वही घायलों को स्थानीय ग्रामीणों और मुक्तेश्वर पुलिस की मदद से खाई से निकालकर निजी वाहनों से अस्पताल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिल रही जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा के लमगड़ा से वाहन संख्या यूके 01 टीए 1192 मैक्स सवारी लेकर हल्द्वानी की ओर जा रहा था। करीब सायं 4 बजे के करीब धारी तहसील के चौरलेख से एक किमी पहले वाहन एक सड़क के किनारे से जा रहा पहाड़पानी निवासी रमेश चंद्र (40) पुत्र ईश्वर राम से अनियंत्रित होकर जा टकराया गया। इस व्यक्ति से टकराते हुए मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कुलदीप सिंह मय फोर्स सहित मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों और मृतक महिला के शव को सड़क पर लाया गया। घटना स्थल पर पहुँचे उपजिलाधिकारी अनुराग आर्या ने बताया मैक्स वाहन में सवार ललिता देवी(35) पत्नी सुरेश सिंह निवासी विरोरा सिलवानी जिला अल्मोडा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक सिंह (24) पुत्र दीवान सिंह व चंदन सिंह (40) पुत्र मदन सिंह विरोडा सिलवानी अल्मोडा गम्भीर रूप से घायल हो गए। इन सभी घायलों को एसडीएम धारी अनुराग आर्य व अन्य निजी वाहनों से पदमपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पीएचसी पदमपुरी के डॉ दीपक शर्मा ने बताया तीनों घायलों को गंभीर चोटें है। जिनका प्राथमिक उपचार कर 108 की मदद से हायर सेंटर भेज दिया गया है। खबर है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य ने बताया राजस्व पुलिस द्वारा महिला के शव का पंचनामा कर पीएम के लिए शव जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। वाहन में कितने सवारियां थी, यह भी पता लगाया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments