HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: मंगल बने भाजपा के गरूड़ मंडल के अध्यक्ष

Bageshwar: मंगल बने भाजपा के गरूड़ मंडल के अध्यक्ष

— कार्यकर्ताओं में खुशी, फूलमालाओं से स्वागत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल राणा को जिले के गरुड़ मंडल का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए भाजपा कार्यालय में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।

भाजपा के जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण की सिफारिश पर मुहर लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मंगल राणा को गरुड़ मंडल का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले भी राणा तीन बार अलग-अलग कार्यकाल में भाजपा के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पार्टी ने चौथी बार फिर अध्यक्ष की कमान सौंपी है। भाजपा कार्यालय में स्वागत करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि राणा के अध्यक्ष बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त अध्यक्ष राणा ने कहा कि वे अपने दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे। इस दौरान जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, इंद्र सिंह बिष्ट, डीके जोशी, महेश ठाकुर, सुनील दोसाद, लखवेंद्र थायत, ठाकुर सिंह मेहरा, धनराज दानू, चंदू थायत आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments