अल्मोड़ा शहर को बनाएं हैरिटेज सिटी: किरौला

— धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने की पुरजोर मांगसीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ामुख्यमंत्री को चंपावत के साथ—साथ अल्मोड़ा शहर को भी हैरिटेज सिटी बनाने की घोषणा करनी…

— धर्म निरपेक्ष युवा मंच ने की पुरजोर मांग
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री को चंपावत के साथ—साथ अल्मोड़ा शहर को भी हैरिटेज सिटी बनाने की घोषणा करनी चाहिए और विशेष पैकेज उपलब्ध कराना चाहिए, क्योंकि अल्मोड़ा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक दृष्टि से मशहूर है। यह बात धर्म निरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला ने कही है।

धर्म निरपेक्ष युवा मंच द्वारा आज यहां आहूत एक प्रेस कांफ्रेंस में मंच के संयोजक विनय किरौला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत को हैरिटेज सिटी का दर्जा देकर अरबों का पैकेज देने की घोषणा की जा रही है, जबकि विगत लंबे समय से मंच द्वारा अल्मोड़ा शहर को हैरिटेज सिटी बनाने की मांग उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक इसे हैरिटेज​ सिटी बनाने की घोषणा नहीं की गई है। श्री किरौला ने कहा कि अल्मोड़ा ऐतिहासिक व सांस्कृतिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि हैरिटेज सिटी बनने से बड़ा पैकेज मिलेगा, जिससे अल्मोड़ा शहर में अवस्थापना विकास में मदद मिलेगी। शहर में पर्यटन व स्वरोजगार के विकास को बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।

प्रेस कांफ्रेंस में मंच के जिलाध्यक्ष विनय किरौला, मीडिया समन्वयक मयंक पंत, डॉ. रमेश पांडेय राजन, पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र जोशी, मनोहर सिंह नेगी, डा. जेसी दुर्गापाल, श्याम सिंह कनवाल, हरीश बिष्ट, पंकज रौतेला, सूरज कुमार, मनोज भट्ट, निरंजन पांडेय, वीरेंद्र कनवाल, राहुल कनवाल, जगदीश नगरकोटी, मुन्ना लटवाल इत्यादि लोग मौजूद रहे‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *