HomeUttarakhandBageshwarकौसानी में महासंग्राम, शराब की दुकान खोलने के समर्थन में उतरे कई...

कौसानी में महासंग्राम, शराब की दुकान खोलने के समर्थन में उतरे कई संगठन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कौसानी। कौसानी में शराब की दुकान खोलने व नहीं खोलने को लेकर महा संग्राम शुरू हो गया है। दुकानों के विरोध में लक्ष्मी आश्रम समेत कुछ लोग मुखर हुए हैं। अब व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन व होटल कारोबारी समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने बैठक कर शराब की दुकानों का स्वागत किया है।

सुमित्रानंद पंत संग्रहालय में रविवार को अल्मोड़ा क्षेत्र व बागेश्वर क्षेत्र के व्यापारी, कौसानी स्टेट के व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन, होटल कारोबारियों व क्षेत्र के लोगों की संयुक्त बैठक हुई। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कौसानी में आबकारी नीति के तहत शराब की दुकान संचालित की जानी है।

सभी ने शराब की दुकान खोलने का समर्थन किया। दुकान खुलने से राजस्व की बढ़ोत्तरी होगी। यदि लक्ष्मी आश्रम ने शराब की दुकान का विरोध किया तो सभी व्यापारी आश्रम के विरोध में दुकानों को बंद कर देंगे।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सभी सम्मान करते हैं। गांधी का प्रवास पूरे देश में रहा है। यदि दुकानें बंद करवानी है तो पूरे देश में शराब की दुकानें बंद होनी चाहिए। इस मौके पर गिरधारी लाल साह, खीमानंद पंत, रमेश मेहरा, शेखर पांडे, लाल सिंह बिष्ट, पूरन वर्मा, राजेंद्र मेहरा आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments