HomeUttarakhandBageshwarगरुड़ : खस्ताहाल एम्बुलेंस के कंधों पर जीवन रक्षा का भार

गरुड़ : खस्ताहाल एम्बुलेंस के कंधों पर जीवन रक्षा का भार

ADVERTISEMENTS

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने उठाई मांग

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ समेत गरुड़ तहसील के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक उपकरण युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाने की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन

एक लाख की आबादी, खस्ताहाल एम्बुलेंस

जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश कोरंगा ने कहा है कि गरुड़ तहसील की आबादी एक लाख से अधिक है, लेकिन यहां की एम्बुलेंस की हालत बेहद खराब है। दस-बीस किमी चलने के बाद एम्बुलेंस हांफ जा रही है। किसी मरीज को रेफर करने के बाद एम्बुलेंस बमुश्किल आधे रास्ते तक पहुंच पाती है। फिर मरीजों को दूसरे वाहन में ले जाना पड़ता है। कई बार मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। इन एम्बुलेंस के अंदर जीवन रक्षक कोई भी उपकरण नहीं है, जिससे कई मरीज असमय मौत का शिकार हो जाते हैं।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

लचर व्यवस्था के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बैजनाथ समेत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौसानी, कंधार, द्योनाई, पिंगलों, जखेड़ा आदि में शीघ्र जीवन रक्षक उपकरण युक्त एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस दौरान प्रकाश कोहली,उमेश पाण्डेय, पूरन परिहार, मोहन तिवारी, राजेन्द्र भट्ट, ललित जोशी, आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments