HomeUttarakhandBageshwarकानूनी अपराध हैं बाल श्रम, बाल मजदूरी व बाल विवाह

कानूनी अपराध हैं बाल श्रम, बाल मजदूरी व बाल विवाह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रम विभाग, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा पुलिस ने होटल, दुकान, रेस्टोरेंट, ढाबा आदि का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। दुकानदारों को बाल श्रम, बाल मजदूरी तथा बाल विवाह के प्रति जागरूक किया। कहा कि यह कानूनी अपराध है। उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

मंगलवार को संयुक्त टीम ने नगर में जन जागरूकता रैली भी निकाली। लोगों का आह्वान किया कि वह बाल मजदूरी, श्रम, विवाह आदि नहीं करा सकते हैं। होटल या घरों में बाल मजूदरी करने वालों का शोषण है। उनका एक तरह से उत्पीड़न हो रहा है। उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित करना सभी की जिम्मेदारी है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

श्रम अधिकारी पूरन राम ने कहा कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा भी जा रहा है। प्रभारी महिला हेल्प लाइन मीना रावत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून की जानकारी दी। कहा कि पीड़ितों को पुलिस हरसंभव मदद करती है। इस अवसर पर बाल कल्यण समिति के सदस्य कैलाश सिंह बोरा, प्रकाश उपाध्याय, ललित मोहन, सीमा खेतवाल आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments