रानीखेत। गुरु पूर्णिमा के मौके पर माता घटघटेश्वरी मन्दिर पिलखोली में भक्तजनों ने जूना अखाड़ा के महंत गंगा गिरी महाराज का गुरु पूजन किया और उनका सानिध्य व आर्शिवाद प्राप्त किया। गुरु पूजन कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान प्रदीप बिष्ट, विहिप के जिला अध्यक्ष किशन जलाल, धन सिह रावत, राज अधिकारी, राजू बिष्ट, पूरन रावत, गिरीश नेगी, कुन्दन नेगी, छात्र अध्यक्ष मनीष भेसोडा, हेमंत नेगी, आनंद सिंह, भूपाल जोशी, शंकर अधिकारी, जसंवत सिंह आदि कई लोग शामिल हुए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।