HomeBreaking NewsBreaking News: तो क्या उत्तराखंड में आज से लग जायेगा लॉकडाउन, सीएम...

Breaking News: तो क्या उत्तराखंड में आज से लग जायेगा लॉकडाउन, सीएम ने बुलाई बैठक, पढ़िये कौन कर रहे पूर्ण लॉकडाउन की वकालत….

ADVERTISEMENTS

देहरादून। कई मंत्रियों व कर्मचा​री संगठनों की मांग पर उत्तराखंड सरकार प्रदेश में आज लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। केंद्र ने 10 फीसदी से अधिक संक्रमित वाले जिलों में लॉकडाउन लगा सकने की इजाजत दी है और उत्तराखंड में अधिकांश जनपदों का हाल यही है कि वहां संक्रमण की दर वर्तमान में दस फीसदी से अधिक ही है। बावजूद इसके लॉकडाउन के दुष्परिणामों व अर्थ व्यवस्था चौपट होने का डर सरकार को विचार मंथन करने के लिए विवश कर रहा है। लॉकडाउन को लेकर जहां कई मंत्रियों व कर्मचारी संगठन लगातार सरकार पर दबाव कायम कर रहे हैं, वहीं एक बड़े वर्ग का कहना है कि लॉकडाउन की हिमायत केवल सरकारी तनख्वाह वाले या मंत्री कर सकते हैं, लेकिन प्राइवेट सेक्टर वाले लोग इससे सड़क पर आ जायेंगे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

Breaking News : लगातार बढ़ रहे corona के मामले, corona curfew 10 मई तक हुआ extend, डीएम नैनीताल ने जारी किये यह नये दिशा निर्देश

इन्होने की लॉकडाउन की पैरवी
वन मंत्री हरक सिंह का कहना है कि प्रदेश में हालात सुधर नहीं रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। हरक सिंह का समर्थन कई और मंत्री भी कर रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने भी सरकार से कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सख्त कदम उठाने की मांग की है। हरीश रावत ने कहा कि अब कोरोना की तीसरी लहर की बात की जा रही है। यह और भी खतरनाक साबित हो सकती है। सरकार को कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सख्त से सख्त कदम उठाने चाहिए।

Haldwani Breaking : कोरोना काल में भीड़ नियंत्रण को मंगलपड़ाव में प्रशासन ने लागू किया odd-even formula, जानिये क्या हैं नये नियम….

इधर गत दिवस मंगलवार को तीन कर्मचारी संगठनों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री के सामने मांगें रखीं। सभी का कहना था कि इस मुश्किल वक्त में कोरोना चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन की भारी दरकार है। सचिवालय संघ ने भी 15 दिन के लॉकडाउन की वकालत की है। उत्तराखंड सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी, महासचिव विमल जोशी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि राज्य में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार के हरसंभव प्रयास के बाद भी कोरोना पीड़ितों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश का कार्मिक वर्ग हो या आम जनमानस, हर घर में कोई न कोई कोरोना से ग्रसित होता जा रहा है।

Breaking National : डरें नहीं पर तैयार रहें, भारत सहित पूरे विश्व में आने वाली है Corona की Third wave, केंद्र सरकार के प्रमुख वैज्ञानिक सलाहकार विजयराघवन ने किया आगाह

कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी की लॉकडाउन की मांग की है। परिषद ने मंगलवार को आपात वर्चुअल बैठक बुलाई। बैठक में तय किया गया कि राज्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए सरकार व प्रशासन से कम से कम 15 दिन के लिए सभी कार्यालय बंद करने की मांग की जाए। सरकार से मांग की कि 15 दिन का सख्त लॉकडाउन लगाया जाए। कहा गया कि खतरे के बीच कर्मचारियों को उपस्थित होने के लिए बाध्य किया जा रहा है। उधर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भी उत्तराखंड सहित पूरे देश में 14 दिन के संपूर्ण लॉकडाउन की मांग की है।

Almora Breaking : माला गांव मिले दर्जन भर संक्रमित, Micro Containment Zone घेाषित, यह हैं आदेश…..

Almora Breaking : यहां मिले 210 नए कोरोना संक्रमित, 03 की मौत, अल्मोड़ा लोकल में 58 केस, पढ़िये किन मोहल्लों में मिले संक्रमित….

उत्तराखंड में फूटा कोरोना बम, आज मिले 7 हजार 783 नए संक्रमित, 24 घंटों में 127 की गई जान

उत्तराखंड : यहां Drug inspector ने थानाध्यक्ष को भिजवाये Remedicivir Injection, जांच में निकले नकली, फिर खुला गोरखधन्धे का यह राज

Big Breaking लखनऊ : Oxygen plant में रीफिलिंग के दौरान धमाका, दो की मौत, सात गम्भीर, कई लोग प्लांट में फंसे

हल्द्वानी का मिनी स्टेडियम Covid Care Center के रूप में चिन्हित, यहां होंगी सारी व्यवस्थाएं, जानिये डीएम ने किसको क्या सौंपी जिम्मेदारी…

World Asthma Day : Asthma मरीजों से ज्यादा Sugar, Hypertension and Heart Patients को है Corona infection का खतरा

Breaking News: तो क्या उत्तराखंड में आज से लग जायेगा लॉकडाउन, सीएम ने बुलाई बैठक, पढ़िये कौन कर रहे पूर्ण लॉकडाउन की वकालत….

UP Breaking : एटा के एएसपी का होम आइसोलेशन में निधन, पंचायत चुनाव के बाद हो गये थे संक्रमित

Breaking News : अल्मोड़ा में कोरोना की घातक लहर, तीन लोगों ने बेस अस्पताल में तोड़ा दम

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments