HomeUttarakhandAlmoraपिता के पदचिन्हों पर चल अल्मोड़ा के तोषित लोहनी बने सेना में...

पिता के पदचिन्हों पर चल अल्मोड़ा के तोषित लोहनी बने सेना में लेफ्टिनेंट

सीएनई​ रिपोर्टर, अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर के कपीना के मूल निवासी तोषित लोहनी भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून में विगत दिवस आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad

उल्लेखनीय है कि तोषित लोहनी सेना में दूसरी पीढ़ी के आफिसर हैं। उनके पिता कर्नल राजीव लोहनी ने भी 25 वर्ष सेना में अपनी सेवायें देकर देश के बार्डर में लडा़ई लड़ी। उनकी माता कविता लोहनी फिजिक्स की शिक्षिका हैं।

शैक्षिक योग्यता

लेफ्टिनेंट तोषित लोहनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मैग्नेसाइट कंपनी में एकाउंट आफिसर रहे अपने दादा गिरीश चन्द्र लोहनी व दादी नीरजा लोहनी के सानिध्य में प्राप्त करी। तत्पश्चात आर्मी पब्लिक स्कूल एवं दिल्ली पब्लिक स्कूल से शिक्षा ग्रहण करी। भारतीय सैन्य अकादमी परेड से पूर्व तोषित लोहनी ने ओटीए चेन्नई में 9 माह का प्रशिक्षण लिया।

लोहनी परिवार की दूसरी पीढ़ी भी अब सेना में

तोषित लोहनी के चाचा डा. संदीप लोहनी भी शिक्षाविद् हैं। तोषित के सेना में लेफ्टिनेंट बनने ऒर अपने पिता कर्नल राजीव लोहनी के पदचिन्हों में चलकर लोहनी परिवार की दूसरी पीढ़ी द्वारा भारतीय सेना में सेवा देने पर अल्मोड़ा जनाधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, नवदुर्गा महोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर के अध्यक्ष सुनील कर्नाटक, नमित जोशी, मनोज तिवारी, महेन्द्र सिंह रावत, पार्षद अभिषेक जोशी, रमेश चन्द्र जोशी, गीता जोशी, पार्षद भूपेन्द्र जोशी सहित मॊहल्लेवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments