HomeUttarakhandAlmora23 साल की युवती की हार्ट अटैक से मौत, चार माह बाद...

23 साल की युवती की हार्ट अटैक से मौत, चार माह बाद थी शादी

नहाते वक्त अचानक सीने में उठ दर्द, तोड़ दिया दम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। धौलछीना में महज 3 साल की एक युवती की हार्ट अटैक से मौत होे गई। उसकी 4 माह बाद शादी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। घटना के बाद से मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। शोक में आधे दिन के लिए धौलछीना बाजार बंद रहा। देर शाम शेराघाट स्थित सरयू तट पर युवती का अंतिम संस्कार किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार धौलछीना बाजार में सुविधा होटल संचालक लाल सिंह मेहरा की पुत्री कमला 23 साल निवासी बबूरिया नायल हाल निवासी धौलछीना मंगलवार दोपहर बकरियों के लिए चारा लाने गई। घर लौटने के बाद नहाने के लिए जैसे ही बाथरूम में गई तभी अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने से पूर्व ही युवती ने दम तोड़ दिया।

अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि युवती की नवंबर में शादी तय हुई थी। कमला काफी मिलन सार हंसमुख लड़की थी। 4 माह बाद जिस बेटी की शादी के लिए परिवार तैयारी कर रहा था अचानक हुई घटना से परिजनों को गहरा सदमा दे दिया। मां और बहनों का रो रो कर बुरा हाल है।

नवंबर में होनी थी शादी

बताया जा रहा है कि पहले शादी अप्रैल में ही होनी थी। युवती के बड़े भाई को छुट्टी नहीं मिलने के कारण शादी नवंबर में तय की गई। परिजनों को कमला के लिए शादी का जोड़ा खरीदने की जगह कफन खरीदना पड़ा। महज 23 साल की कमला की हार्ट अटैक से हुई मौत की घटना से हर कोई हैरान है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि इतनी कम उम्र में एक स्वस्थ लड़की के साथ ऐसा हो सकता है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments