HomeCrimeलालकुआं ब्रेकिंग : कोतवाली के ठीक सामने किराना दुकान पर चोर ने...

लालकुआं ब्रेकिंग : कोतवाली के ठीक सामने किराना दुकान पर चोर ने साफ किया हाथ, जांच में जुटी पुलिस

लालकुआं। शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह कोतवाली के नजदीक ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है, ताजा मामला है लालकुआं कोतवाली के ठीक सामने का जहां पर एक चोर ने सुबह के समय एक दुकान पर धावा बोलते हुए दुकान के अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया और फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, फिलहाल पुलिस मामले कि जांच में जुट गई है इधर शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

बताते चलें कि शहर में चोरी की वारदात निरंतर बढ़ती जा रही है विगत दिनों में चोरी के कई मामले सामने आए हैं जिसमें चोर अपने साथ नगदी सहित सामान ले जाने में सफल भी हुए हैं। फिलहाल पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।

वहीं आज एक बार फिर अज्ञात चोर ने कोतवाली के ठीक सामने रामधन अरोड़ा की किराने की दुकान को निशाना बनाया उक्त चोर दुकान में रखी हजारों की नगदी पर हाथ साफ करने में सफल हो गया। वहीं दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, इधर शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

उत्तराखंड की राजनीति में नया मोड़ : पुष्कर सिंह धामी के लिए आधा दर्जन विधायक अपनी सीट छोड़ने को तैयार

उत्तराखंड : कक्षा एक से पांचवीं तक के सभी छात्र अब जाएंगे स्कूल

6 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा झटका, PF पर मिलेगा 40 साल में सबसे कम ब्याज, पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments