HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता का...

लालकुआं : राष्ट्रपिता व शास्त्री जी की जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, चौहान ने किया ध्वजारोहण

लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता स्थित हरीश पंवार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी की विजयी टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह पंवार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार चौहान ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ दोनों महान पुरुषों की छाया चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता पवन चौहान ने कहा कि 2 अक्टूबर का दिन बड़ा महान है। इस दिन दो फूल खिले थे, जिनमें महत्मा गांधी व लाल बहादुर शामिल है।

उत्तराखंड : 6 आईएएस अधिकारियों के पदभार में बड़ा फेरबदल, पढ़ें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का आज हम 152वीं वर्षगांठ मना रहे हैं गांधीजी के बदौलत भारत देश का नया सपना साकार हुआ। गांधी जी ने देश को नया आयाम दिया। गांधीजी महान स्वतंत्रता सेनानी थे उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन, नमक कानून आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन के माध्यम से देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई उन्होंने ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलने हेतु प्रेरित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर उन्होंने दूर क्षेत्रों से आई टीमों में से विजयी टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments