HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया रोड़ शो, कांग्रेस के पक्ष...

लालकुआं : प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया रोड़ शो, कांग्रेस के पक्ष में की मतदान करने की अपील

लालकुआं | नैनीताल ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने रोड़ शो कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। यहां मंगलवार की शाम रोड़ शो की शुरुआत तहसील कार्यलय स्थित हाट बजार से की गई जोकि सम्पूर्ण नगर से होता हुआ पुराने बुध बाजार में सम्पन्न हुआ। जहां एक सभा आयोजित की जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने लोगों का अभिवादन कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर पत्रकारों से प्रकाश जोशी ने कहा कि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता भाजपा सरकार की नितियों से परेशान हो चुकी है। तथा भाजपा ईडी और सीबीआई को आगे कर विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा अंकिता भंडारी के हत्याकांड तथा पहाड़ों से बढ़ते पलायन, बेरोजगारी, बढ़ते पानी बिजली के बिलों और मंहगी दवाईयां पर चुप्पी साधे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी अजय भट्ट ने अपनी संसाद निधि खर्च नहीं की उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पूछ़े गए आठ सवालों के जबाब संसाद के पास नहीं है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फैल सबित हो चुकी है। उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे को जुमला बताते हुए कहा कि लोग भाजपा की करनी और कथनी को समझ चुकी है तथा इस बार लोग परिवर्तन चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पांचों सीटों पर अपना परचम लहराएंगी तथा देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है।


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments