HomeBreaking Newsलालकुआं: शराब की होम डिलीवरी, मैकडॉवल्स नंबर वन रम के साथ, 01...

लालकुआं: शराब की होम डिलीवरी, मैकडॉवल्स नंबर वन रम के साथ, 01 गिरफ्तार

लालकुआं| बिंदुखत्ता चौकी पुलिस ने सोमवार रात एक व्यक्ति को अवैध अग्रेंजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी के पास से पुलिस ने 72 क्वार्टर मैकडॉवल्स नंबर वन रम के बरामद किये, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 हजार रुपए बताई जा रही हैं। वहीं पकड़ा गया आरोपी किच्छा से शराब लाकर बिंदुखत्ता के विभिन्न क्षेत्रों में होम डिलीवरी करता था इधर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट और कांस्टेबल राजेश कुमार के साथ गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति किच्छा से अवैध शराब लाकर बिंदुखत्ता में होम डिलीवरी देने जा रहा है। सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर अपनी पुलिस टीम के साथ बिंदुखत्ता के हल्दूधार के समीप पुलिया पर पहुंच गई।

इसी दौरान पुलिस को बैग लिए एक व्यक्ति आता दिखाई दिया जिसे रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देख भागने लगा जिसका पिछाकर पुलिसकर्मियों ने उसे मौके पर ही धरदबोच लिया जहां पुलिस ने बैग को चेक किया तो उसके पास से अवैध 72 क्वार्टर मैकडॉवल्स नम्बर वन रम शराब के बरामद हुए।

गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम मनोज कुमार पुत्र प्रताप राम निवासी हल्दूधार चौकी बिंदुखत्ता बताया है, वहीं आरोपी ने स्वीकार किया कि शराब को किच्छा से लाकर बिंदुखत्ता में ज्यादा दामों में बेचने का काम करता है। इधर चौकी इंचार्ज गुरविंदर कौर ने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी।

इंडियन आर्मी ने 300 चीनी जवानों को खदेड़ा, तवांग में चीन के सैनिकों के साथ झड़प

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments