इंडियन आर्मी ने 300 चीनी जवानों को खदेड़ा, तवांग में चीन के साथ झड़प

India China Faceoff| अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के…

इंडियन आर्मी ने 300 चीनी जवानों को खदेड़ा, तवांग में चीन के साथ झड़प

India China Faceoff| अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। झड़प में दोनों देशों के सैनिकों के घायल होने की खबर है। ये झड़प 9 दिसंबर को तवांग (Tawang) के करीब हुई है। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीन (China) को करार जवाब दिया है। सूत्रों के अनुसार, झड़प में चीन के 20 से ज्यादा सैनिक घायल हुए हैं। अक्टूबर 2021 में अरुणाचल प्रदेश के यांगसे में भी दोनों देशों के सैनिकों में विवाद हुआ था।

सेना के उच्चपद सूत्रों ने कहा कि 9 दिसंबर 2022 को, पीएलए के सैनिकों के साथ तवांग सेक्टर में एलएसी के पास झड़प हुई है। हमारे सैनिकों ने डटकर मुकाबला किया। इस आमने-सामने की लड़ाई में दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के सूत्रों के अनुसार, 6 सैनिकों को इलाज के लिए गुवाहाटी लाया गया है।

चीन के ज्यादा सैनिक घायल

इस झड़प में भारत के कुछ सैनिक घायल हुए हैं। चीन के करीब 20 सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि भारत का कोई भी सैनिक गंभीर नहीं है। इस झड़प के बाद भारत के कमांडरों ने शांति बहाल करने के लिए चीन के कमांडरों के साथ फ्लैग मीटिंग की है। जिसके बाद दोनों देशों के सैनिक पीछे गट गए।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, तवांग में आमने-सामने आने पर भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया। घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की तुलना में अधिक है। चीनी लगभग 300 सैनिकों के साथ पूरी तरह से तैयार होकर आए थे, लेकिन भारतीय सैनिक भी तैयार थे। चीन ने भारतीय सैनिकों के तैयार रहने की उम्मीद नहीं की थी।

गलवान के बाद पहली बड़ी झड़प

15 जून, 2020 की घटना के बाद यह अपनी तरह की पहली घटना है। तब लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। इस झड़प में चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे।

अरुणाचल में अक्सर होता है आमना-सामना

अरुणाचल प्रदेश में तवांग सेक्टर में एलएसी (LAC) के साथ कुछ क्षेत्रों में दोनों पक्ष अपने दावे की सीमा तक क्षेत्र में गश्त करते हैं। 2006 से यही चलन है। क्षेत्र में गश्त करते समय भारतीय और चीनी सैनिकों का अक्सर आमना-सामना होता है।

ये पहली बार नहीं है जब अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के इस क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ है। अक्टूबर 2021 में, इसी तरह की एक घटना हुई थी जब यांगसे में कुछ चीनी सैनिकों को भारतीय सैनिकों ने कुछ घंटों के लिए डिटेन कर लिया था।

Railway Jobs : रेलवे में निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास जल्द करें आवेदन

मडुवा/Madua : पौषक तत्वों से भरपूर, हृदय व मधुमेह रोगियों के लिए वरदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *