बागेश्वर: ललित जिलाध्यक्ष, तो तरुण बने जिला सचिव

— उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग का चुनाव सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरउत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग का अधिवेशन संपन्न हो गया है। इस दौरान…

— उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग का चुनाव

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग का अधिवेशन संपन्न हो गया है। इस दौरान हुए चुनाव में ललित कुमार को जिलाध्यक्ष और तरुण लुम्याल को जिला सचिव चुना गया।

सिंचाई परिसर पर संघ भवन पर आयोजित अधिवेशन की अध्यक्षता नंद किशोर जोशी ने की। संचालन ललित कुमार ने किया। मंडल सचिव सुभाष चंद्र जोशी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जिला कार्यकारिणी के साथ ही खंडीय इकाई का गठन किया गया। बागेश्वर के लिए प्रमोद बिष्ट को अध्यक्ष, भाष्कर बरवाल को सचिव चुना गया। पीएमजीएसवाइ सिंचाई खंड के लिए ममता बिष्ट अध्यक्ष, संजीव कुमार टम्टा सचिव बनाए गए। इस दौरान सुनील कुमार, सुभाष जोशी, योगेश कांडपाल, चंद्रशेखर पंत, ललित कुमार, दीप चंद्र पांडे, मनुजा जोशी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *