HomeUttarakhandAlmoraजन शिक्षण संस्थान में मनाया गया मजदूर दिवस, उपकेंद्रों में भी आयोजन

जन शिक्षण संस्थान में मनाया गया मजदूर दिवस, उपकेंद्रों में भी आयोजन

✒️ ‘मजदूर हेतु अधिकार एवं कानून’ पर जागरूकता कार्यक्रम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के कार्यालय में मजदूर दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस मौके पर ‘मजदूर हेतु अधिकार एवं कानून’ पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

कार्यक्रम में वक्ताओं ने मजदूर दिवस के महत्व व मजदूर हितों से जुड़े कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र नैल्वाल, निदेशक गिरीश धवन सहित संस्थान की ममता जोशी, सुरेश सिंह बिरौड़िया, उमेश गुरुरानी, योगिता जोशी, संजय कुमार, हर्ष काण्डपाल एवं अनुदेशक हेमा काण्डपाल, हेमा बैष्णव रजनी टम्टा, नेहा थापा, रजनी मेर जयन्ति विष्ट, मंजू विष्ट, लतिता भाकुनी, पुष्पा वर्मा, सुनीता आर्या, प्रेरणा आर्या, मनीषा विष्ट, दीपीका लटवाल, मीनू, चम्पा सहित अनेक लाभार्थी उपस्थित थे। साथ ही यह कार्यक्रम जन शिक्षण संस्थान के उप केन्द्र जैंती अल्मोड़ा में अनुदेशक कृष्णा सिंह धानक एवं उप केन्द्र द्वाराहाट अल्मोड़ा में अनुदेशक बीना विष्ट जी के द्वारा मनाया गया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments