HomeCovid-19संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत...

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

ADVERTISEMENTS

प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सीएम तीरथ सिंह रावत के आदेश पर 8 नगर निगम, 79 नगर पालिकाओं व 9 छावनी परिषद क्षेत्रों में 6 मई तक के लिए लगाये गये कोविड कर्फ्यू को लेकर जनता में संशय की स्थिति बनी हुई है। दोपहर 12 बजे के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठिान बंद किये जाने के भी आदेश हैं। बावजूद इसके इस कर्फ्यू में जनता की सहूलियतों का भी पूरा ध्यान रखा गया है। अतएव पैनिक होने की जरूरत नही है।
आपको बता दें कि यह कर्फ्यू फिलहाल 6 मई तक के लिए एक्टेंट हुआ है। जिसके मुख्य बिंदु यह हैं —

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

1. दोपहर 12 बजे के बाद सभी व्यापारिक प्रतिष्ठिान बंद रहेंगे, लेकिन
दवाओं की दुकानें व पेट्रोल पंपों पर कोई पाबंदी नही है।

2. शादी में जाने वाले लोगों व बाहर से आने वाले लोगों को गतंव्य तक पहुंचने में कोई रोक—टोक नही होगी।

3. कोविड कर्फ्यू के दौरान बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों के खिलाफ सख्ती होगी।

4. कोविड कर्फ्यू का सख्ती से पालन जरूर होगा, लेकिन जरूरतमंद व्यक्ति यदि घर से अति ​आवश्यक कारण से निकला है तो उसे भी परेशान नही किया जायेगा। सिर्फ अनावश्यक आवाजाही करने वालों पर ही सख्ती होगी।

5. सरकारी दफ्तर पूर्व की भांति खोले जायेंगे। समूह ग व घ के कर्मचारी 50 फीसदी ही दफ्तर आएंगे।

6. राजपत्रित अफसरों की संख्या लगभग 12 से 15 फीसदी होने से उन्हें शत-प्रतिशत दफ्तरों में आना होगा।

7. कोचिंग संस्थान पूरी तरह बंद रहेंगे।

8. स्वीमिंग पुल और स्पा पूरी तरह से बंद रहेंगे।

9. कंटेनमेंट जोन एवं माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कोई भी आयोजन, रेस्टोरेंट, सिनेमाघर, सार्वजनिक वाहन सेवाएं भी बंद रहेंगी।

10. बसों में सिर्फ 50 फीसदी यात्री बैठेंगे

11. सार्वजनिक वाहन (बस, विक्रम, आटो रिक्शा आदि में अभी भी 50 फीसदी सवारियां ही बैठ सकेंगी। सिनेमाहाल, रेस्टोरेंट और जिम भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे।

12. कर्फ्यू के आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर आपदा एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत कारवाई की जाएगी।

यह दी गई है सलाह —
— 65 साल से अधिक उम्र वाले बाहर ने घूमें
— गर्भवती महिलाएं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अनावश्यक बाहर न जायें।

यहां कोई प्रतिबन्ध लागू नही —
-विवाह समारोह से लौट कर घर जा सकते हैं।
-सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों से लौटते वक्त घरों को जाने में रियायत।
-जिन संस्थानों में रात्रि पाली में काम होता है, उन्हें जाने की छूट।
-बस, ट्रेन व हवाई जहाज से आने वाले अपने गंतव्यों तक जा सकेंगे।
-उद्योगों में रात्रिकालीन ड्यूटी करने वाले कर सकेंगे आवाजाही।
-होटलों से होम डिलीवरी भी हो सकेगी।
-राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर आपातकालीन परिचालन के लिए व्यक्तियों व सामानों की आवाजाही होगी।
-माल वाहक वाहनों की यात्रा और उतार-चढ़ाव में लगे व्यक्तियों को छूट है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments