HomeUttarakhandNainitalपैठ पड़ाव रामनगर में किसान पंचायत 21 मार्च को, जोरदार तैया​रियां, शिकरत...

पैठ पड़ाव रामनगर में किसान पंचायत 21 मार्च को, जोरदार तैया​रियां, शिकरत करेंगे कई बड़े किसान नेता

सीएनई सहयोगी, रामनगर
किसान संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में 21 मार्च रविवार को प्रगतिशील सांस्कृतिक पर्वतीय समिति, पैठ पड़ाव रामनगर में आहूत किसान पंचायत की जोरदार तैयारियां चल रही हैं। जिसे सफल बनाने के लिए व्यापक जन संपर्क भी किया जा रहा है।
संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम संयोजक ललित उप्रेती ने बताया कि इस किसान पंचायत में सरकार व संयुक्त किसान मोर्चा की वार्ता कमिटी के सदस्य राजेन्द्र सिंह (KKU पंजाब), युवा संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक कमांडो रामेश्वर श्योरान तथा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के युवा नेता दिगम्बर सिंह व भाकियू (दकौंडा) के हरनेक सिंह ने शामिल होने की सहमति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि किसान पंचायत में तीन कृषि कानूनों को रद्द करने तथा एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के साथ जंगली जानवरों व आवारा पशुओं से इंसानों, फसलों व मवेशियों की सुरक्षा, वन ग्राम गोट व खत्ते वासियों को भूमि पर, मालिकाना अधिकार दिए जाने तथा किसानों कर्ज (एनपीए)माफ किये जाने के मुद्दे भी जोर-शोर से उठाये जायेंगे। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में प्रस्तावित किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए रामनगर तथा इसके आस—पास के क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments