बागेश्वर। कुमाऊँ मंडल विकास निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि किसानों द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन राष्ट्र हित में नहीं है, सरकार किसानों के साथ है और उनसे वार्ता के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत किसान अपने माल को अपनी सुविधा से कहीं भी बेच सकता है, इसकी उसको पूरी छूट है। किसान को नुकसान ना हो इसके लिए फसल बीमा का भी प्रावधान है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 2013—14 पर जो कृषि बजट दिया गया था वर्तमान में उसका 6 गुना दिया गया है। नए कानून के तहत किसान अपने माल का भंडारण व विपणन अपनी सुविधानुसार कहीं भी कर सकता है। सरकार का आंदोलनरत किसानों के साथ लगातार संवाद चल रहा है। कुछ अराजक तत्वों द्वारा किसानों को उकसाया जा रहा है। आंदोलन के बीच खालिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगाए जा रहे हैं, जबकि किसान ऐसा नहीं करते। उत्तराखंड के किसानों की समस्या को देखते हुए बंदरों को रोकथाम के लिए चार बंदरबाड़े बनाने की योजना पर कार्य चल रहा है। जोशी ने कहा कि कुमाऊँ मंडल विकास निगम उत्तराखंड विकास निगम हफ्ते में एक दिन का जिक्र किया। इस अवसर पर विधायक चंदन राम दास, जिला महामंत्री राजेंद्र परिहार, जिला उपाध्यक्ष इंदर फर्स्वाण, मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी, खड़क टंगड़िया, मीडिया प्रभारी प्रकाश साह, कार्यालय प्रभारी शेर सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा की जीवंती कांडपाल, रवि करायत, मथुरा प्रसाद,प्रदीप आर्य व रजनी बिष्ट आदि उपस्थित थे।
बागेश्वर न्यूज : केदार जोशी बोले – किसान आंदोलन राष्ट्रहित में नहीं
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









