किच्छा ब्रेकिंग : एक कुंटल गौ मांस के साथ दो गिरफ्तार

0

किच्छा। नगर के वार्ड 12 में सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए गौ स्क्वायड टीम ने एक घर में औचक छापा मार कार्यवाही कर करीब एक कुंटल प्रतिबंधित गौ मांस बरामद कर दो आरोपियों को दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मौके से बरामद प्रतिबंधित गौ मांस को कब्जे में लेते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। टीम द्वारा की गई कार्यवाही से गौ तस्करों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार स्क्वायड टीम के एसआई अंबी राम आर्य को सूचना मिली कि नगर के वार्ड 12 स्थित एक मकान में गौवंश पशु की हत्या कर गौ मांस का अवैध कारोबार किया जा रहा है।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

एसआई आर्य को मिली सूचना के अनुसार पूर्व में कई बार जेल जा चुके अजीम कुरेशी के मकान में गौ मांस का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एस आई अंबी राम तथा एसआई विनोद यादव के नेतृत्व में कां जगपाल सिंह, कां रविंद्र बिष्ट, कां जीवन जोशी, कां राजकुमार, कां गणेश सत्याल, कां नरेंद्र कुमार की टीम ने नगर के वार्ड 12 स्थित अजीम कुरेशी के मकान में घेराबंदी करते हुए औचक छापा मार कार्यवाही की। अचानक हुई कार्यवाही से गौ मांस तस्करों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने वार्ड 12, निवासी अजीम कुरेशी पुत्र सददीक कुरेशी तथा ग्राम टांडा, वार्ड 23, बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी रईस अहमद कुरेशी पुत्र फकीर मोहम्मद कुरेशी को मौके से दबोच लिया।

ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से Click Now

पुलिस टीम ने मौके से करीब 1 कुंटल प्रतिबंधित गौ मांस सहित चापड़, चाकू, लकड़ी का गुटखा सहित मांस काटने के अन्य उपकरण बरामद कर कब्जे में ले लिए। एसआई अंबी राम आर्य ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजीम कुरेशी पूर्व में भी कई बार गोकशी के मामले में जेल जा चुका है और लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़ा है और इसकी शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी और पुलिस अजीम कुरेशी को रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS