अल्मोड़ा : पूर्व सभासद दया जोशी का निधन एक अपूरणीय क्षति, शोक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोडा़ नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य दया जोशी के आकस्मिक निधन पर नगर में…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोडा़ नगर पालिका परिषद की पूर्व सभासद एवं राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य दया जोशी के आकस्मिक निधन पर नगर में शोक की लहर फैल गई है। तमाम लोगों ने उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की है।

शोक सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर के बालेश्वर वार्ड से वर्ष 2008 में सभासद निर्वाचित दया जोशी का कल गाजियाबाद में ह्रदयगति रूकने से आकस्मिक निधन हो गया। वह बेहद मृदुभाषी एवं नेक दिल थी। उनके निधन पर पूर्व सभासद त्रिलोचन जोशी, कैलाश गुरूरानी, यूसूफ तिवारी, अजय वर्मा, सचिन टम्टा, एलके पंत, राधा तिवारी, ज्योति कांडपाल, सरिता आर्या, मनीष जोशी, नामित पूर्व सभासद संजय कुमार अग्रवाल, अजय वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनका अचानक दुनिया को छोड़ने को इसे अपूरणीय क्षति बताया। इधर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने भी दया जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे नगर क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *