HomeCrimeकिच्छा ब्रेकिंग : गिद्धपुरी में अधेड़ ने घर में फंदा लगाकर अपनी...

किच्छा ब्रेकिंग : गिद्धपुरी में अधेड़ ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

ADVERTISEMENTS

किच्छा। कोतवाली अंतर्गत ग्राम गिद्धपुरी में करीब 48 वर्षीय अधेड़ ने घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए शव को नीचे उतारा और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार निकटवर्ती ग्राम गिद्धपुरी निवासी नरसिंह दास पुत्र आत्माराम अपनी पत्नी आशा देवी के साथ निवास करता था। मृतक नरसिंह दास नगर के एक पेट्रोल पंप पर कई वर्षों से काम कर रहा था और कुछ माह पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी थी।

मृतक अपनी पत्नी आशा के साथ ग्राम गिद्धपुरी में निवास करता था जबकि उसका एक पुत्र विदेश में है और पुत्री का विवाह हो चुका है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार रिश्तेदारी में किसी व्यक्ति के निधन के बाद आयोजित रसम पगड़ी कार्यक्रम में मृतक की पत्नी आशा देवी गई हुई थी, जब वह वापस लौटी तो पति को फंदे पर झूलता देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर चौकी व कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments