HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: पेयजल संकट की चपेट में आया खत्याड़ी क्षेत्र, एक दिन...

ALMORA NEWS: पेयजल संकट की चपेट में आया खत्याड़ी क्षेत्र, एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी और वह भी अपर्याप्त, ईई से मिला शिष्टमंडल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
यहां नगर से सटी बड़ी आबादी वाली ग्रामसभा खत्याड़ी के वाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व से यह संकट गहरा गया है। जल संस्थान एक दिन छोड़कर पानी पिला रहा है और वह भी अपर्याप्त। क्षेत्र के कई लोगों ने समस्या समाधान का अनुरोध करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया है और आज जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मिलकर उन्हेंं समस्या से अवगत कराया।
खत्याड़ी ग्रामसभा अंतर्गत एक सप्ताह से पानी की व्यवस्था चरमराई हुई है। इस समस्या से ग्राम सभा के खत्याड़ी, मनोज विहार, पहल, तलाड़ व इंद्रा कालोनी तोक ग्रसित हैं। हालत ये है कि ग्रामीणों के पेयजल कनेक्शनों में तीसरे दिन पानी टपक रहा है। खत्याड़ीवासियों का कहना है कि तीसरे दिन में काफी कम समय के लिए पेयजल सप्लाई हो पा रही है, जो अपर्याप्त साबि​त हो रही है। क्षेत्र के कई लोगों ने गत दिवस डीएम को ज्ञापन भेजा और आज लोग जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से मिले। उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए जल्द समाधान की मांग की। अधिशासी अभियंता जीएस खाती ने आश्वासन दिया कि एक—दो दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी। ईई से वार्ता करने पहुंचे लोगों में कांग्रेस नेता हर्ष कनवाल, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख आनंद कनवाल, मोहन राम, नंदन राम, बसंत कनवाल, उमेद कनवाल, श्याम कनवाल, देवेंद्र कनवाल, शंकर जोशी, दीवान सिंह, हरी राम आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments