HomeUttarakhandDehradunSULT SUB ELECTION: जागेश्वर के विधायक कुंजवाल ने पकड़ी कमान, कई दिग्गजों...

SULT SUB ELECTION: जागेश्वर के विधायक कुंजवाल ने पकड़ी कमान, कई दिग्गजों को समिति में मिली जगह

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून
अल्मोड़ा जिलांतर्गत सल्ट विधानसभा के उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने जागेश्वर के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल को कमान सौंपी है। श्री कुंजवाल की अध्यक्षता में 19 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति गठित बनाई गई है।
इस समिति में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा, पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत, सल्ट ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मयूख महर, पूर्व विधायक मदन सिंह बिष्ट, मनोज तिवाड़ी, गणेश गोदियाल, ललित फर्स्वाण, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, हेमंत बगडवाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, अल्मोड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पीतांबर पांडेय, रानीखेत जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश चंद्र आर्य शामिल हैं। यह स​मिति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गठित की है। समिति में कुमाऊं खासतौर पर अल्मोड़ा जिले व आसपास की राजनीति पर मजबूत पकड़ रखने वाले दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments