HomeBreaking Newsखनस्यू के होनहार सचिन सुयाल ने पास की नवोदय विद्यालय की परीक्षा

खनस्यू के होनहार सचिन सुयाल ने पास की नवोदय विद्यालय की परीक्षा

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
📌 ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा 2024 भी कर चुके हैं उत्तीर्ण

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी। नैनीताल जनपद अंतर्गत ओखलकांडा के दूरस्त क्षेत्र खनस्यू निवासी छात्र सचिन सुयाल ने नवोदय विद्यालय की परीक्षा पास कर ली है। बचपन से अत्यंत होनहार सचिन इससे पूर्व ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा 2024 भी उत्तीण कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTSAd

छात्र सचिन सुयाल (Sachin Suyal) गीनवुड पब्लिक स्कूल गलनी खनस्यू (Green Wood Public School Khansyun Okhalkand)a के छात्र रहे हैं। सचिन अपने विद्यालय में कक्षा एक से ही मेधावी छात्र रहे हैं। कक्षा 5 में भी वह 96.2 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय के टॉपर रहे हैं। इससे पूर्व वह ऑल इंडिया सैनिक स्कूल परीक्षा 2024 भी क्वालीफाई कर चुके हैं। खास बात यह भी है कि वह अपने विद्यालय में कभी भी अनुपस्थित नहीं रहे हैं।

सचिन का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन होने पर ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक नवीन चंद्र शर्मा सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने हर्ष जताया है। साथ ही सचिन के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments