HomeUttarakhandUdham Singh NagarUttarakhand : यहां हाइवे पर खड़े डंपर में घुसा ट्रक, दर्दनाक हादसे...

Uttarakhand : यहां हाइवे पर खड़े डंपर में घुसा ट्रक, दर्दनाक हादसे में चालक सहित दो की मौत

ADVERTISEMENTS


काशीपुर। यहां आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर के पास एक तेज रफ्तार एक ट्रक ने हाईवे पर खड़े डंपर पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए वही हादसे में चालक सहित एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा हादसे में घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। इधर मजदूरों की मौत के बाद मजदूरों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

देखें वीडियो : पंतनगर कृषि मेले में आकर्षण का केंद्र बना मडुवे से बने उत्पादों का स्टॉल

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात अजीतपुर-मुकंदपुर फोरलेन मार्ग पर स्वार क्षेत्र के स्टोन क्रेशर से एक डम्पर खनिज लादकर आ रहा था कि अचानक डंपर का एक्सल टूट गया। एक्सल टूटने की वजह से डंपर से रेत नीचे हाइवे पर गिर गया। इस दौरान आसपास के मजदूरों को बुलाकर ट्रक ड्राइवर ने रेत उठाने का प्रयास शुरू किया। गांव मिलक-नौखरीद निवासी बंटी पुत्र छोटेलाल, शिवकुमार पुत्र रामपाल सिंह, पप्पू पुत्र प्रेम सिंह, देवीदास पुत्र केवल सिंह और रुपकिशोर पुत्र मौखी सिंह डंपर में रेत भर रहे थे कि तभी अचानक पीछे से आए पेपर लदे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक संख्या यूके 06 सीबी 0795 ने डंपर में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रक के चीथड़े उड़ गए और मजूदर बंटी पुत्र छोटेलाल और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

Big Breaking : रिटायरमेंट की ऐज में पदोन्नति की ख्वाहिश ने ले ली जान

हादसे की सूचना मिलते ही आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घायलों को इलाज के लिए एलडी भट्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आईटीआई थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ट्रक चालक की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

उत्तराखंड भर्ती : अपर निजी सचिव के पद पर भर्ती, 18 अक्टूबर है अंतिम तिथि – जल्द करें आवेदन

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments