HomeBreaking Newsरुद्रपुर ब्रेकिंग : हरियाणा की करनाल पुलिस की रुद्रपुर में ज्वैलर्स की...

रुद्रपुर ब्रेकिंग : हरियाणा की करनाल पुलिस की रुद्रपुर में ज्वैलर्स की दुकान में दबिश

रुद्रपुर। हरियाणा की करनाल पुलिस ने यहां एक मुख्य बाजार में एक ज्वैलर्स की दुकान पर दबिश दी। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर पहुंची करनाल की पुलिस ने दुकान में कुछ सामान की जांच की। इसके बाद करनाल पुलिस बाजार चौकी में जा बैठी। बताया गया है कि करनाल में एक महिला के ज्वैलर्स की दुकानों में चोरी करने के बाद चुराए गए जेवरातों को रुद्रपुर में इसी ज्वैलर्स के यहां बेचे जाने का पता चला है। बाजार चौकी प्रभारी अनिल जोशी के अनुसार ज्वैलर्स को पूछताछ के लिए चौकी में बुलाया गया है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि आरोप सच्चे हैं या नहीं। फिलहाल बाजार चौकी में पुलिस और लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। फिलहाल आरोपी ज्वैलर्स के स्वामी पुलिस के सामने नहीं आया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments