![कपकोट : क्षय रोग उन्मूलन के लिए लोगों को किया जागरूक](https://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/09-bgs-4.jpeg)
सीएनई रिपोर्टर, कपकोट। आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष कर्मी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी ने यहां निक्षय शिविर आयोजित किया। क्षय रोग उन्मूलन के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
![निक्षय शिविर में मौजूद चिकित्सक व गणमान्य जन](https://creativenewsexpress.com/wp-content/uploads/2025/02/09-bgs-5.jpeg)
शिविर मे 62 रोगियों का नि:ल्क स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। 30 लोगों के बलगम का सैंपल लिया गया। उन्हें औषधी वितरित की गई। क्षय रोग की पहचान तथा बचाव के लिए उन्हें जागरूक किया गया। जांच, दवा तथा पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। डा. संजय आगरी ने आयुर्वेद ऋतुचर्या, दिनचर्या, जीवन शैली तथा योग अपनाने को प्रेरित किया गया। लोगों को औषधीय पौधे, तेजपत्ता, आंवला का वितरण किया। पौधों के औषधीय गुणों की ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर इस अवसर पर डा. डीपी शुक्ला, फार्मेसी अधिकारी कुलदीप सिंह, सीएचओ निर्मला कोहली, राजेंद्र सिंह, अमित तिवारी, पुष्पा आदि उपस्थित थे।