HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया...

कालाढूंगी : नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कालाढूंगी| कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक के आवास पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत समेत क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद दरमवाल का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सह भोज का कार्यक्रम रहा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

वही आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख मनोज पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा बनाए गए नए नवनियुक्त पदाधिकारियों से प्रदेश संगठन को नई ऊर्जा मिली है उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी दिन दूनी रात चौगुनी मेहनत कर पार्टी के संगठन को जन-जन तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी तथा आगामी 2024 में विजयी होगी उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए ऊर्जा के साथ भारतीय जनता पार्टी को बढ़ाने के लिए कार्य करने का आवाहन कार्यकार्ताओं से किया।

इधर नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने सबको साथ लेकर कार्य संकल्प को बढ़ाने का कार्य करते रहने का वचन दिया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष देवी दयाल उपाध्याय, विनीत अग्रवाल, मुकेश बेलवाल दीपक बिष्ट, कमल पांडे, गौरव मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भगवंत अधिकारी, चंदन सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र के संयोजक कमल बिष्ट, योगेश तिवारी, भोपाल सिंह गैंडा, प्रेम बल्लभ कांडपाल, तारा कांडपाल, अनिल जोशी, राम सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments