HomeUttarakhandAlmoraबड़ी खबर, काकड़ीघाट टू क्वारब : हटेंगे मार्ग निर्माण में बाधा बन...

बड़ी खबर, काकड़ीघाट टू क्वारब : हटेंगे मार्ग निर्माण में बाधा बन रहे अतिक्रमण

ADVERTISEMENTS

👉 अधिशासी अभियंता एनएच हल्द्वानी से बातचीत

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी/क्वारब

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में काकड़ीघाट से क्वारब तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण का काम जोर-शोर से जारी है। इस बीच संबंधित विभाग के सामने निर्माण कार्य को समय से पूर्ण करने व प्रभावितों को मुआवाजा राशि का समय का वितरण करने की चुनौती है। हालांकि मार्ग निर्माण के दौरान कई अवैध अतिक्रमणों को अब तक नहीं हटाये जाने का मामला भी सामने आया है। जिस पर विभाग ने सख्त रूख अख्तियार करने का फैसला लिया है।

सीएनई संवाददाता की आज खीनापानी में अधिशासी अभियंता एनएच हल्द्वानी विजय कुमार से मार्ग निर्माण को लेकर वार्ता हुई। ईई ने बताया कि काकड़ीघाट से क्वारब तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। जहां तक अतिक्रमण का सवाल है इसे विभागीय स्तर पर अतिशीघ्र हटवाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कार्य के दौरान प्रभावितों को मुआवजा राशि का वितरण भी वर्तमान फरवरी माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का काम समय से पूरा करवाना विभाग की प्राथमिकता है। सड़क चौड़ीकरण के काम के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पेयजल लाइनों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लाइनों की मरम्मत का काम भी पूर्ण कर लिया जायेगा।

एनएच अतिक्रमण पर उन्होंने कहा कि मार्ग निर्माण में बाधक बन रहे अवैध निर्मार्णों को शीघ्र हटवाया जायेगा। मुआवजा राशि का वितरण भी फरवरी माह तक पूर्ण रूप से कर दिया जायेगा। कार्य अतिशीघ्र पूरा कर दिया जायेगा। सड़क चौड़ीकरण में जो पेयजल लाइन बाधित हुई है या टूटी है उसे भी वर्तमान माह में दुरूस्त करा देंगे। इस मौके पर उनके साथ में एनएच के जेई विनोद कुमार व निर्माण कंपनी के तय्यब खान व कई कार्मिक मौजूद रहे।

रेलवे का अजब कारनामा, भगवान बजरंगबली को भेज दिया नोटिस

रेलवे ने रद्द की 360 ट्रेनें | Railways Canceled 360 Trains
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments