HomeBreaking Newsझारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे नए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन होंगे नए सीएम

रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया है, उन्होंने बुधवार रात राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे। उन्हें महागठबंधन (झामुमो, कांग्रेस, राजद) के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

इधर, ED की हिरासत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। अभी वे राजभवन में ही हैं। यहां से निकलते ही ED उन्हें गिरफ्तार कर लेगी। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के बाद वे पुराने सीएम हाउस में अरेस्ट रहेंगे।

इधर, हेमंत सोरेन से पहले महागठबंधन के विधायक राजभवन पहुंचे थे, लेकिन विधायकों को 5 मिनट बाद ही बाहर कर दिया गया। सभी विधायक राजभवन के बाहर हंगामा किया। वो मांग कर रहे हैं कि चंपई सोरेन को आज रात में ही मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई जाए। बाद में विधायक दल के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है।

राजभवन से बाहर निकलकर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगिर आलम ने कहा कि हमने राज्यपाल को 43 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा है। राज्यपाल से मांग की है कि विधायक बाहर खड़े हैं, चाहें तो गिनती कर लें। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पत्र पढ़ रहा हूं। बुलावा जल्द भेजूंगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन ने चंपई सोरेन को अपना नेता चुना है और वही अगले मुख्यमंत्री होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments