गौरवान्वित : जवाहर नवोदय के प्राचार्य राज सिंह को मिला ‘हिन्दी गौरव सम्मान’

✒️ बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति (अन्तर्राष्ट्रीय) द्वारा सम्मानित ✒️ 370 घण्टे तक अनवरत चला अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन ✒️ 45 देशों के 2290 कवियों ने किया…

✒️ बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति (अन्तर्राष्ट्रीय) द्वारा सम्मानित

✒️ 370 घण्टे तक अनवरत चला अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन

✒️ 45 देशों के 2290 कवियों ने किया प्रतिभाग

✒️ इण्डिया वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज होगी उपलब्धि

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी

बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति (अन्तर्राष्ट्रीय) द्वारा राष्ट्रवाणी हिन्दी में काव्य सृजन एवं हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार के विशिष्ट अवदान हेतु हिन्दी दिवस 14 सितम्बर के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी नैनीताल के प्राचार्य राजसिंह को ‘हिन्दी गौरव सम्मान’ प्रदान किया गया है।

उन्हें बुलन्दी संस्था के संस्थापक विवेक बादल बाजपुरी व संरक्षक पंकज सभी द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय नैनीताल के प्राचार्य राजसिंह ने यह सम्मान प्राप्त कर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बुलन्दी संस्था निरन्तर समाज के कोने-कोने तक हिन्दी काव्य को पहुंचाने में प्रयास कर रही है। इस संस्था के नाम पर कीर्तिमानों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि पिछले वर्ष 207 घण्टे का अनवरत काव्य सम्मेलन (वर्चुअल) कराया गया था, जिसे पीछे छोड़ते हुए इसी वर्ष 21 अगस्त से 05 सितम्बर 2022 तक 370 घण्टे का अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अन्तर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में 45 देशों के 2290 कवियों ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने अपनी हिन्दी रचनाएं प्रस्तुत की। यह अब तक का सबसे लंबे समय तक चलने वाला काव्य आयोजन है, जिसे इण्डिया वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुलन्दी साहित्यिक सेवा समिति (अन्तर्राष्ट्रीय) का संचालन बाजपुर उत्तराखण्ड से होता है और यह संस्था हिन्दी साहित्य जगत में वैश्विक स्तर पर सेवारत प्रसिद्ध संस्थाओं में शामिल हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *