HomeBreaking NewsIAS अफसरों का तबादला - बदले गए 10 जिलों के डीएम, देखिए...

IAS अफसरों का तबादला – बदले गए 10 जिलों के डीएम, देखिए पूरी लिस्ट

लखनऊ| उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है। शनिवार की देर रात झांसी के मंडलायुक्त और 10 जिलों के डीएम समेत 14 आईएएस (IAS) अधिकारियों के तबादले करते हुए नई तैनाती दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बाराबंकी के डीएम रहे डॉक्टर आदर्श सिंह को झांसी मंडल का प्रभारी आयुक्त नियुक्त किया गया है, वहीं गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को अब हरदोई का नया डीएम बनाया गया है। हरदोई के जिलाधिकारी अविनाश कुमार को बाराबंकी का नया डीएम बनाया गया है, जबकि मथुरा के डीएम रहे नवनीत सिंह चहर को आगरा का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं गौरांग राठी को भदोही का नया डीएम बनाया गया जबकि इशा दुहन को चंदौली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। रणवीर प्रसाद को नया आवास आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं आवास आयुक्त रहे आईएएस अधिकारी अजय चौहान को अब लोक निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है।

संत कबीरनगर की डीएम दिव्या मित्तल को मिर्जापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है, वहीं आर्यका अखौरी डीएम भदोही से डीएम गाजीपुर, ईशा दुहन उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण से डीएम चंदौली, पुलकित खरे डीएम पीलीभीत से डीएम मथुरा बनाए गए हैं। प्रवीन कुमार लक्षकार डीएम मिर्जापुर से डीएम पीलीभीत, प्रेम रंजन सिंह VC गोरखपुर विकास प्राधिकरण थे और डीएम संतकबीरनगर बनाए गए हैं। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के वीसी और नगर आयुक्त गौरांग राठी थे, जो भदोही डीएम बनाए गए हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट

प्रभुनारायण सिंह डीएम आगरा से प्रभारी सचिव राजस्व विभाग व राहत आयुक्त बनाए गए हैं। यहां रहे रणवीर प्रसाद आवास आयुक्त आवास विकास परिषद व निदेशक नगरीय भूमि सीमरोपण उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। अजय चौहान आवास आयुक्त आवास विकास परिषद, निदेशक नगर भूमि सीमारोपण व सचिव आवास से सचिव लोक निर्माण विभाग के पद पर भेजे गए हैं।

यह भी पढ़े : Video: देहरादून में गुजरात के तीर्थ यात्रियों की बस में लगी आग

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments