Japan Open 2023 badminton : लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य पदक

CNE DESK. टोक्यो, जापान में आयोजित बी.डब्लू.ऍफ़ जापान बैडमिंटन ओपन सुपर सीरीज 1000 में लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत लिया है।…

लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य पदक

CNE DESK. टोक्यो, जापान में आयोजित बी.डब्लू.ऍफ़ जापान बैडमिंटन ओपन सुपर सीरीज 1000 में लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीत लिया है। एक माह में लक्ष्य सेन ने लगातार तीसरा पदक जीता है। लक्ष्य ने कनाडा ओपन में स्वर्ण पदक तथा यूएस ओपन में कांस्य पदक जीता था। अब तीसरी बार जापान ओपन में कांस्य पदक जीता है। सेमी फाइनल में लक्ष्य की टक्कर वर्ल्ड 5 रैंक के इंडोनेशिया के खिलाडी़ जोनाटन क्रिश्टी से हुआ।

लक्ष्य सेन ने जीता कांस्य पदक

संघर्षपूर्ण मैच में लक्ष्य सेन को 15-21 ,21-13 व 16-21 से हार का सामना करना पड़ा। कवार्टर फाइनल में लक्ष्य ने जापान के खिलाडी कोकी वतनाबे को सीधे सेटों में 21-15 व 21-19 से हराया था।

लक्ष्य ने पहले चक्र में जन लोउदा को भी सीधे सेटों में 21-8 व 23-21 से हराया था। प्री कवार्टर फाइनल में भी लक्ष्य ने जापान के खिलाडी कांता सुनियामा को सीधे सेटों में 21-14 व 21-16 से हराया था।

लक्ष्य सेन को इस विशिष्ट उपलब्धि पर उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार व खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *