HomeBreaking NewsJammu Kashmir : सेना के वाहन पर आतंकवादी हमला, 03 जवान शहीद

Jammu Kashmir : सेना के वाहन पर आतंकवादी हमला, 03 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के रजौरी एक बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है। यहां घात लगाए बैठे आतंकियों ने सेना के वाहन पर फायरिंग कर दी। जिसमें कई भारतीय जवान शहीद हो गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd
सेना के इसी वाहन पर हुआ आतंकवादी हमला
सेना के इसी वाहन पर हुआ आतंकवादी हमला
Advertisement

CNE DESK/ जम्मू कश्मीर के राजौरी के थानामंडी क्षेत्र से एक दुखद ख़बर आई है। बताया जा रहा है कि यहां सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें सेना के तीन शहीद हो गए और कई गंभीर हैं।

आतंकवादियों ने एक बार फिर सेना पर हमला बोला है। उन्होंने बेहद कायराना हरकत करते हुए सेना के वाहन पर गोलियां बरसा दी। अचानक हुए इस हमले में सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं। वही कई घायल हैं।

यह हमला राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में 02 सैन्य वाहनों पर हुआ है। फिलहाल सेना के जवानों ने पूरे इलाके की घेराबंदी की है और आतंकवादियों से मुठभेड़ जारी है।

सेना के सूत्रों के अनुसार राजौरी के थानामंडी (Thanamandi) में गत 20 दिसंबर से सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। आज दोपहर लगभग 3.45 पर भारतीय सेना के दो वाहनों पर फायरिंग हो गई।

 Army vehicles, a truck and a Gypsy, were fired upon by heavily armed terrorists, resulting in the casualties.

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments